" कोविड -19 के खिलाफ 99.9% प्रभावी" है Tri - Active कीटाणुनाशक स्प्रे : नंदिनी पीरामल

tri new

द स्पेशल न्यूज़// दिल्ली-मुंबई  ब्यूरो// पिरामल फार्मा लिमिटेड ने दावा किया है कि कंपनी द्वारा हाल ही में बनाया गया " Tri - Active कीटाणुनाशक स्प्रे " कोविड -19 के खिलाफ 99.9% प्रभावी" है। इस स्प्रे से सतहों पर कोविड -19 के वायरस पर तेजी से प्रभावकारी है।


" Tri - Active कीटाणुनाशक स्प्रे " का उपयोग कई तरह की कठोर और नरम सतहों को कीटाणुरहित करने के लिए किया जा सकता है। " Tri - Active कीटाणुनाशक स्प्रे "का नियमित उपयोग भी फंगस और मोल्ड को उच्च स्पर्श सतहों से दूर रखता है।

piramal

कंपनी की निदेशक नंदिनी पीरामल ने खास बातचीत में कहा, "कोविड -19 के खतरे और अनिश्चितता के इस दौर में हमारे आसपास व व्यक्तिगत स्वच्छता बेहद जरुरी और अहम् है। ऐसे में स्वच्छता और कीटाणुनाशक उत्पादों की मांग में काफी उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है।

 निदेशक नंदिनी पीरामल ने कहा, "पीरामल कंपनी द्वारा रिसर्च बेस्ड उपभोक्ता उत्पाद प्रदान करने की दिशा में 'ट्राई-एक्टिव' एक महत्त्वपूर्ण उत्पाद है । " Tri - Active कीटाणुनाशक स्प्रे " श्रृंखला लॉन्च का उद्देश्य है आमजन की कीटाणुओं से बचाव की विभिन्न व्यक्तिगत और घरेलू जरूरतों को पूरा करना। हमारे इस स्प्रे का परीक्षण किया गया है और1 मिनट में कोरोना वायरस के खिलाफ 99.9% कारगर साबित भी हुआ। "

Share this story