भारत और रूस की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास इंद्र का समापन

INDIA RUSSIA NEW 1

 द स्पेशल न्यूज़//दिल्ली ब्यूरो// भारत और रूस की सेनाओं का संयुक्त युद्ध अभ्यास इंद्र का आयोजित किया गया। इंद्र युद्धाभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं को एक दूसरे की परिचालन योजना, प्रक्रियाओं, युद्ध अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों के खिलाफ संयुक्त अभियानों के संचालन से परिचित कराना था।  भारत और रूस की सेनाओं के इस संयुक्त युद्ध अभ्यास में हिस्सा लेते हुए दोनों सेनाओं के 250 सैनिकों की दो टुकड़ियों ने बेहद उत्साह भरे अंदाज़ में प्रदर्शन किया। इस दौरान सैनिकों ने न केवल एक-दूसरे के संगठनों और युद्ध कौशल के बारे में सीखा, बल्कि संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत शांति अभियानों में अपनाए जा रहे विचारों और सर्वोत्तम प्रथाओं का भी आदान-प्रदान किया।

युद्धाभ्यास के दौरान दोनों सैनिक टुकड़ियों के बीच विकसित सौहार्द निश्चित रूप से दोनों सेनाओं के बीच विश्वास को बढ़ाने में मदद करेगा। संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र का आयोजन भारत और रूस के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

INDIA RUSSIA 2

Share this story