भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागरिक उड्डयन मार्केट
Mar 20, 2023, 14:30 IST
घरेलू नागरिक उड्डयन क्षेत्र से बेहद अहम् खबर आ रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू नागरिक उड्डयन मार्केट बन चुका है।
नई दिल्ली में आज CAPA इंडिया एविएशन समिट 2023 में दिए सम्बोधन में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा, जिसका फायदा नागरिक उड्डयन क्षेत्र को मिलेगा।