मीराबाई चानू के टोक्यो 2020 में शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी
Updated: Aug 12, 2021, 17:24 IST

द स्पेशल न्यूज़//दिल्ली ब्यूरो// टोक्यो 2020 में देश के लिए पहला पदक जीतने पर मीराबाई चानू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, 'मीराबाईचानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। टोक्यो 2020 की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती! भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है।