COVID-19 के जोखिम को कम करने में विटामिन-डी की अहम् भूमिका

द स्पेशल न्यूज़// दिल्ली ब्यूरो// विटामिन डी की कमी पूरे विश्व में और खासकर विकासशील देशों के बच्चों में अधिक देखने को मिल रही है। विटामिन-डी एक आवश्यक पोषक तत्व है। विटामिन-डी मानव शरीर में कैल्शियम और फॉस्फेट के स्तर को नियंत्रित करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
वर्तमान महामारी की स्थिति और कोरोनावायरस के बढ़ते मामले, विटामिन डी की कमी को एक बड़ी चुनौती बनाते हैं, खासकर बच्चों में।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के सीएचएल अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभिजीत पंडित बताते हैं कि मानव शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी विटामिन डी का अहम् योगदान होता है। कई शोधकर्ताओं ने COVID-19 से बीमारी के जोखिम को कम करने में विटामिन- डी की भूमिका का दावा किया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चोइथराम अस्पताल की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ मधु गोयल बताती हैं कि महामारी की स्थिति और कोरोनावायरस के मामले, विटामिन-डी की कमी को एक बड़ी चुनौती बनाते हैं, खासकर बच्चों में।