7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान

7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान

@ the special news

  • इस वर्ष के पहला और अंतिम सूर्य ग्रहण, 5 जुलाई को होगा चंद्र ग्रहण

नईदिल्ली ब्यूरो। कोरोना संक्रमण के चलते 7 घंटे के सूर्य ग्रहण ने रविवार को एक बार फिर लॉक डाउन जैसी स्थिति निर्मित की। सड़कों पर लोग नहीं निकले। घरों के अंदर ही बैठकर सूर्य ग्रहण को टीवी पर निहारा। यह 2020 का पहला और आखरी सूर्य ग्रहण था।

7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान
7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान


ज्योतिर्विद पं मितेश मालवीय ने बताया कि सूर्य ग्रहण के बाद अब अगला ग्रहण चंद्र ग्रहण जो 5 जुलाई को लगेगा। जुलाई के पहले सप्ताह में लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण होगा। इससे पहले 10 जनवरी को पहला और 5 जून को दूसरा चंद्र ग्रहण लगा था। इस साल कुल चार चंद्र ग्रहण लगेंगे। साल का आखिरी और चौथा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को होगा। वहीं इस साल दो सूर्य ग्रहण हैं। पहला 21 जून को लग चुका है, दूसरा 14 दिसंबर को होगा और यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।
यह था नजारा
रविवार सुबह 9.16 बजे से लगा और 3.04 बजे सूर्य ग्रहण समाप्त हो गया है। हालांकि भारत में ये सुबह 10 के बाद ही दिखाई देना शुरु हुआ । उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में चंद्रमा ने सूर्य को 98.6 प्रतिशत तक ढक लिया था, जिससे ये कई जगह कंगन जैसी आकृति का दिखाई दिया। ज्योतिषशास्त्रों में इसे कंकणाकृति सूर्य ग्रहण कहा गया। ये आकृति ज्यादातर स्थानों पर दिखाई दिया। सबसे पहले मुंबई और पुणे में 10.01 बजे से दिखना शुरू हुआ। गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 10.03 बजे से दिखना शुरू हुआ। अन्य देशों में ये ग्रहण पूरी तरह 3.04 बजे खत्म हो गया। ये देश में कई जगहों पर खंडग्रास (आंशिक) सूर्यग्रहण के रूप में दिखाई दिया। भारत के अलावा ग्रहण नेपाल, पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूऐई, एथोपिया तथा कांगो में दिखाई दिया। इसके बाद अगला सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर 2022 को भारत में दिखेगा।

7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान
7 घंटे के सूर्यग्रहण में सड़को पर रहा लॉक डाउन, अनलॉक होने के बावजूद सड़के रही सूनसान

Share this story