भारत और मालदीव के बीच पहली कार्गो फेरी सेवा की संयुक्त रूप से शुरूआत

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया और मालदीव के यातायात और नागरिक उड्डयन मंत्री एशह्थ नाहुला ने की

द स्पेशल न्यूज़// दिल्ली ब्यूरो // मालदीव और भारत के रिश्तों में मजबूती आयी है। गौरतलब है की पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मालदीव के बीच एक फेरी सेवा शुरू करने की प्रतिबद्धता जताई थी। इसी क्रम में भारत और मालदीव के बीच पहली कार्गो फेरी सेवा की कल संयुक्त रूप से शुरूआत की गई। और यह सेवा की शुरुआत डिजिटल माध्यम के जरिये केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री मनसुख लाल मंडाविया और मालदीव के यातायात और नागरिक उड्डयन मंत्री एशह्थ नाहुला ने की। इस सेवा के कई फायदे भारत और मालदीव को मिलेंगे इस कार्गो फेरी पोत के ज़रिए भारत के तूतीकोरिन और कोच्चि बंदरगाह का मालदीव के माले बंदरगाहों के साथ संपर्क स्थापित होगा। इन पोतों के ज़रिए भारत और मालदीव के बीच कम लागत में कार्गो संपर्क स्थापित किया जा सकेगा, जिससे दोनों ही देशों के व्यापारियों को लाभ होगा।

Share this story