खेल और आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने 100 दिनों के काउंटडाउन की घोषणा की इस महत्वपूर्ण दिवस के लिए

खेल और आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने  100 दिनों के काउंटडाउन की घोषणा की इस महत्वपूर्ण दिवस के लिए

द स्पेशल न्यूज़ // दिल्ली ब्यूरो //अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस २१ जून को मनाया जाता है। इस बार भी अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मानाने की तैयारी भव्य रूप में आयोजित करने के लिए शुरु हो गई। नई दिल्ली में केन्द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री और आय़ुष मंत्रालय का प्रभार देख रहे किरेन रिजिजू ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।

मंत्रालय ने तय कर सौ दिनों के काउंटडाउन की घोषणा भी कर दी
21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस तक पूरे १०० दिनों में देशभर में योग से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। मंत्रालय ने मई के महीने में नमस्ते योगा एप लांच करने का फैसला किया है।

आयुष मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जल्द ही भारत में पहली अंतर्राष्ट्रीय योगासन स्पोर्टस चैंपियनशिप आयोजित किया जाएगा।अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में केन्द्र सरकार के कई मंत्रालय शामिल होंगे और साथ ही स्कूल कॉलेज सहित पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर भी योग के कई कार्यक्रम होंगे। किरण रिजिजु ने कहा कि योग हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। योग ने कोविड-१९ के पूरे समय में बीमारी से लड़ने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होने कहा कि फिट इंडिया कार्यक्रम में योग मुख्य मुद्दा होगा। देश के हर खेल सेंटर में योग को बढ़ावा दिया जाएगा। किरण रिजिजु ने कहा की योगासन को स्पोर्ट घोषित किया गया है।

योग दिवस से पहले अप्रैल में देश के छह शहरों में तीन दिन का योग महोत्सव होगाऔर पूरे समय विभिन्न आयोजनों में योग के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।

Share this story