एन 95 मास्क से भी फैल सकता है संक्रमण

@ the special news
केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर एन 95 मास्क के उपयोग नहीं करने की सलाह दी
नईदिल्ली ब्यूरो। भारत सरकार ने एन 95 मास्क को भी संक्रमण के लिए खतरा बताया है। रेसपीरटरी वाल्व से संक्रमण बाहर आ सकता है। सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर एन 95 मास्क नहीं उपयोग करने की सलाह दी है।
मास्क पहनने से 65 प्रतिशत संक्रमण कम हो जाता है। सरकार का कहना है कि एन95 मास्क संक्रमण को नहीं रोक रहा है। कोरोना नियंत्रण में प्रभावी नहीं है। एन 95 मास्क में 5 परते होती है। लेकिन परतों से सांस लेने में परेशानी नहीं आए इसके लिए वाल्व लगाया जाता है। नए रिसर्च में सामने आया है कि रेसपीरेटरी वाल्व वाले मास्क संक्रमण रोकने में प्रभावी नहीं है। सर्जिकल मास्क काफी अच्छा बताया जा रहा है।