एक जनवरी को बाजार में आएगी रूसी वैक्सीन

@ the special news
कोरोना वैक्सीन वार: रूस की वैक्सीन को मिले एक अरब डोज के आर्डर
20 देशों ने दिए रूस की कंपनी को आर्डर
नई दिल्ली ब्यूरो। रूस की वैक्सीन को एप्रूवल मिलते ही विश्व में छा गई है। रूस को कोरोना वैक्सीन के लिए 20 देशों से एक अरब डोज का आर्डर मिला है।
कोरोना वायरस के खात्मे के बीच सभी देशों के बीच वैक्सीन वार चल रहा है। अमेरिका, इंग्लैंड और चीन की कंपनियों के ट्रायल तीसरे व अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं। सभी देशों को जानकारी है कि जैसे ही किसी की वैक्सीन बाजार में आएगी तो दवा बाजार में उसी कंपनी का बड़ा कब्जा होगा। दुनियाभर में 6 वैक्सीन अंतिम चरण में हैं। ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन अंतिम चरण में है और सिंतबर तक इसकी वैक्सीन आने की उम्मीद है। वहीं अमेरिका, जापान, यूरोपीय यूनियन और ब्रिटेन ने करोड़ों डोज के आर्डर तैयार रखे हैं। भारत में भी रूसी वैक्सीन के उत्पाद की बात सीरम कंपनी से चल रही है। सीरम के साथ दुनियाभर की कई कंपनियों के साथ करार हुए हैं।