देशव्यापी स्वच्छ भारत 2022 का शुभारंभ 

anurag

द स्पेशल न्यूज़ //दिल्ली ब्यूरो//भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक महीने तक चलने वाले देशव्यापी स्वच्छ भारत 2022 का शुभारंभ किया । देश भर के 744 जिलों के छह लाख गांवों में स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

 

स्वच्छ भारत 2022 के माध्यम से एक करोड़ किलोग्राम प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने का लक्ष्य रखा है।
स्वच्छ भारत 2022 कार्यक्रम का उद्देश्य 01 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर 2022 के दौरान देश के सभी जिलों में सार्वजनिक स्थानों और घर की सफाई का उद्देश्य रखा है और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और कचरा मुक्त रखने के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाना भी इस अभियान का उद्देश्य है।

Share this story