सांवेर में कांग्रेस नाम की कोई चुनोती नही- रमेश मेंदोला

सांवेर में कांग्रेस नाम की कोई चुनोती नही- रमेश मेंदोला

इंदौर। सांवेर में किसी प्रकार की चुनौती नहीं है। सांवेर की जनता खुद जवाब देगी। हजारों वोटों से जीताकर जो कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ छलावा किया। किसानों के साथ वादा खिलाफी की उसका जवाब खुद सांवेर की जनता देगी।

चिमनबाग मैदान पर विधानसभा तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा क्षेत्र की जनता को 38 बोरिंग की सौगात के भूमि पूजन में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश मेंदोला ने कहीं। मप्र के उपचुनाव में सांवेर विधानसभा प्रभारी के रूप में उन्होंने कहा कि सांवेर का एक-एक कार्यकर्ता संगठन के अनुसाकर कार्य करता है। भाजपा को जिताने के लिए सारे कार्यकर्ता एकजुट है। वहां के कार्यकर्ता किसी को चुनौती नहीं मानते है। कांग्रेस के पास इन 15 माह में ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है। कमलनाथ सरकार ने सिर्फ और सिर्फ ट्रांसफर उद्योग चलाया। जिन वादों के साथ उन्होंने झूठ और छल से मप्र के भोले-भाले किसानों के साथ छलावा कर मप्र में सरकार बनाई थी। किसानों को झूठ का प्रलोभन देकर जो छलावा किया। उसका जवाब सांवेर की जनता देगी। बड़े मतों से कार्यकर्ताओं व भाजपा की जीत होगी। मेंदोला के साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर व संतोष सिंगारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this story