राज्यसभा सीट बनी जंग – दिग्विजय-सिंधिया जैसे दिग्गज डटे मैदान में

राज्यसभा  सीट बनी जंग – दिग्विजय-सिंधिया जैसे दिग्गज डटे मैदान में


नई दिल्ली ब्यूरो। राज्यसभा की सीट जंग का माध्यम बन गई है। राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की मप्र सरकार तक को गिराने में गुरेज नहीं किया। मप्र का मुकाबला ज्यादा रोचक होते जा रहा है। कांग्रेस के सिंधिया अब भाजपा से राज्यसभा चुनाव लड़ रहे है। दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मैदान में है।
कांग्रेस खुद छोडऩे वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने साथ 20 से ज्यादा विधायकों को भी कांग्रेस छुड़वा दी। अब कांग्रेसी भी बदला लेने के मूड में आ गए है। जहां राज्यसभा चुनाव में वे अपने तरकश से तीर छोड़ेगें वहीं मप्र के विधानसभा चुनाव में भी ब्रह्म अस्त्र चला सकते है। 19 जून को राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होंगे। 10 राज्यों की 24 सीटों पर चुनाव के ऐलान भी कर दिया गया है। इसमें आंध्र प्रदेश की चार, गुजरात की चार, झारखंड की दो, मप्र की तीन, राजस्थान की तीन और मणिपुर व मेघालय की एक-एक सीट के साथ अरूणाचल प्रदेश की एक, कर्नाटक की चार और मिजोरम की एक सीट पर चुनाव होना है। वैसे पूरे देश की निगाह मप्र के चुनाव पर ही है। वहीं मप्र की तरह कर्नाटक में भी कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ा है, जिससे उसके हाथों से सत्ता भी खिसक गई है।
मप्र की तीन सीट पर रोचक मुकाबला

मध्य प्रदेश में तीन राज्यसभा सीटों पर चार प्रत्याशी हैं। भाजपा से ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी तो कांग्रेस से दिग्विजय सिंह और फूल सिंह बरैया मैदान में है। दिग्गी व सिंधिया की सीट सेफ मानी जा रही है,लेकिन तीसरी सीट पर मामला उलझा हुआ है। भाजपा के पास 112 विधायक होने का दावा है।

Share this story