भाजपा अजा मोर्चा ने मंडल स्तर पर किया सेनेटाइजर व मास्क वितरण

भाजपा अजा मोर्चा ने मंडल स्तर पर किया सेनेटाइजर व मास्क वितरण


इंदौर ब्यूरो ।
भाजपा के अजा मोर्चा ने गुरुवार को मंडल स्तर पर सेनेटाइजर व मास्क के साथ ही साबून वितरण कर जनता में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जनजागृति लाने का प्रयास किया। बड़े स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसमें शामिल होकर जनजागरण अभियान चलाया।

भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री जयपाल चावड़ा, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के मार्गदर्शन में भाजपा मोर्चा अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर के नेतृत्व में समस्य विधानसभा में जनजागरण अभियान व मास्क के साथ सेनेटाइजर का वितरण प्रत्येक मंडल में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय सहित अनेक नेता और कार्यकर्या मौजूद थे। कार्यक्रम प्रभारी अमर पेंढाकर ने बताया कि विधानसभा एक में नरेंद्र राठौर, देवेंद्र मनकेले, दो में छोटेलाल डोडिया व उज्जवल शेंडे, तीन में संतोष सिंगारे व अमित बोयत, दीपक वर्मा, चार में राजा चौहान, शिव वर्मा, अशोक शिरोड़कर , पांच में जगदीश वर्मा, विजय सेरोके, राऊ में अंकित धेप्ते, करण नरवाले, देपालपुर में सुधाकर खड़से, अनिल साठे, सांवेर में कृष्णा मालवीय आदि ने कार्यक्रम आयोजित किए।

भाजपा अजा मोर्चा ने मंडल स्तर पर किया सेनेटाइजर व मास्क वितरण

Share this story