पैदल चलना एक व्यायाम है, विशेषज्ञों की राय क्या है? जानें

द स्पेशल न्यूज़ // दिल्ली ब्यूरो //व्यायाम करना अच्छी सेहत के लिए जरुरी है ये सभी जानते हैं। लेकिन कुछ लोग ही यह जानते हैं कि पैदल चलना एक व्यायाम है।

यह जानना बेहद आवश्यक है कि आप यह ठीक से कर रहे हैं या नहीं? कई लोग पैदल चलने या वाक पर जाने पर या तो किसी व्यक्ति से चलते वक्त बोल रहे है या फिर आप बहुत धीरे चल रहे हैं। ऐसा करना ठीक नहीं है। डॉ विमल कुमार (हड्डी रोग विशेषज्ञ, मेट्रो अस्पताल नोएडा) बताते हैं कि व्यायाम करना न केवल अच्छी सेहत के लिए जरुरी है बल्कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए बिहार जरुरी है व्यायाम और नियमित सैर करना बहुत अच्छा व्यायाम है। सभी हमेशा याद रखें पैदल चलना व्यायाम का स्वरुप तभी होगा जब आपकी गति सही हो। सही गति वह है जब आप बिना साँस फूले एक छोटा वाक्य पूरा बोल लेते हैं। इसके अलावा एक सामान्य तापमान वाली में यदि आपको हल्का सुबह पसीना भी आ रहा हो तो मतलब आपकी चलने की गति ठीक है

Share this story