राष्ट्रमंडल खेल 2022, बर्मिंघम - देश को दिलाया पहला स्वर्ण पदक मीराबाई चानू ने

द स्पेशल न्यूज़// दिल्ली ब्यूरो//  केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को राष्ट्रमंडल खेलों में शानदार प्रदर्शन करके पदक जीतने वाले वेटलिफ्टरो को बधाई दी है। खेलमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड बनाने के लिए भी बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने आगमी मुकाबलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनांए दी है।

 

 राष्ट्रमंडल खेलों में मीराबाई का ये लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था। 

Share this story