सारंग बोले- कांग्रेस सरकार में दस्यु प्रदेश के नाम से जानते थे मप्र को

सारंग बोले- कांग्रेस सरकार में दस्यु प्रदेश के नाम से जानते थे मप्र को

@ the special news


भाजपा सरकार में नहीं चलेगी गुंडागर्दी

भोपाल ब्यूरो। भोपाल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा
कांग्रेस की सरकार के समय मध्य प्रदेश को डकैतों का राज्य कहा जाता था। मप्र के उपचुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। गढ़े मूर्दे खोदे जा रहे है। सारंग ने कांगे्रस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह और स्वर्गीय अर्जुन सिंह की सरकारों के समय दस्यु सरगनाओं का माहौल था। जबसे शिवराज सिंह की सरकार आई है तब से प्रदेश शांति का टापू बना हुआ है। 15 महीने कांग्रेस की सरकार ने प्रदेश की आबोहवा को बदल दिया था। कालाबाजारी तथा गुंडे बदमाशों का राज था। अब भाजपा सरकार कोई गुंडागर्दी को बर्दाश्त नहीं करेगी। 15 महीने की कांग्रेस सरकार में कालाबाजारी थी ।

Share this story