मोदी के राम पर अब दलितों ने परशुराम का फरसा पकड़ा

मोदी के राम पर अब दलितों ने परशुराम का फरसा पकड़ा

@ the special news

  • वीजेपी के राम मंदिर के भूमि पूजन के बाद अब बसपा, सपा के साथ ही कांग्रेस को परशुराम की याद आई

लखनऊ ब्यूरो। मोदी के राम पर अब दलितों को परशुराम का फरसा पकडऩे की तैयारी कर ली है। बीजेपी के भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन के बाद अब बसपा, सपा और कांग्रेस को ब्राह्मणों की याद आई है। अब परशुराम भगवान की मूर्ति व जयंती पर छुट्टी को लेकर वोट साधने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों के 11 फिसदी वोट निर्णायक माने जाते है। बीजेपी के 312 विधायकों में से 58 विधायक ब्राह्मण है। इस तरह कुल 19 प्रतिशत ब्राह्मण विधायक है। चुनाव के डेढ़ साल पहले राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण वोट को साधने के लिए भगवान परशुराम को सामने ले आए है। बसपा जहां मूर्तियां लगाने की बात कर रही है वहीं कांग्रेस परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग कर रही है। दूसरी ओर गेंगस्टर विकास दूबे और उसके ब्राह्मण साथियों के एनकाउंटर को लेकर ब्राह्मणों पर अत्याचार करने का मुद्दा बनाया जा रहा है। अब जहां सभी राजनीतिक दल ब्राह्मणों को साधने का प्रसाय कर रहे है वहीं भाजपा की सतर्क है।

Share this story