महेश नवमी पर्व – विदेश से भी आए भजन के साथ प्रतियोगिता भी

महेश नवमी पर्व – विदेश से भी आए भजन  के साथ प्रतियोगिता भी

आज घर-घर होगा भगवान महेश का रूद्राभिषेक और आरती, घरों पर बनाएंगे रंगोली लगाएंगे दीपक
इंदौर। माहेश्वरी समाज इंदौर जिला द्वारा महेश नवमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लॉक डाउन के चलते सभी कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भजन गंगा प्रतियोगिता में विदेश से भी भजन आए, वहीं देशभर के समाजजनों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

रविवार को भगवान महेश का रूद्राभिषेक कर आरती की जाएगी। समाज जनों से महेश नवमी के पर्व पर घर पर ही अभिषेक पूजा करने एवं प्रसाद के रूप में विशेष रुप से हलवा या खीर बनाने का आह्वान किया गया है। समाज अध्यक्ष राजेश मूंगड़, मंत्री विजय लढ्ढा ने बताया कि इस वर्ष विशेष रूप से भजन गंगा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत भगवान महेश पर भजन गाते एवं नृत्य करते हुए आकर्षक वीडियो बनाकर संयोजकों को पोस्ट किए गए। इसमें देशभर के साथ ही बैंकॉक और अन्य देशों से भी भगवान महेश पर स्वरचित व अन्य भजनों के सैकड़ों वीडियो प्राप्त हुए। इस कार्यक्रम सूत्रधार कुसुम लाहोटी, शीला काबरा, दीप्ति भूतड़ा और मीरा बंग रही। प्रचार मंत्री अजय सारड़ा ने बताया कि रविवार को महेश नवमी क दिन वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वाह करते हुए समाजजन महेश नवमी के पर्व पर घर पर ही भगवान महेश का अभिषेक पूजा करेगे एवं प्रसाद के रूप में विशेष रुप से हलवा या खीर बना कर भोग लगाएंगे । स्वजातीय बन्धु घरों पर शाम को 9 दीपक लगाने के साथ ही अपने अपने घरों पर रंगोली बनाएंगे। आरती के पश्चात भोजन प्रसादी के रूप में पूरा परिवार सामूहिक भोजन करेगे। समाज का हर समृद्ध परिवार द्वारा समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता का संकल्प लिया जाएगा । कोरोना के चलते आयोजन का ऑनलाइन प्रसारण सोशल मीडिया पर किया जाएगा।

Share this story