मंत्रियों के विभाग वितरण में सिंधिया ने मारी बाजी

मंत्रियों के विभाग वितरण में सिंधिया ने मारी बाजी

@ the special news

  • मलाईदार विभाग के साथ ही कई को कांग्रेस सरकार के ही मिले विभाग
  • सिलावट को जलसंसाधन तो ठाकुर को पर्यटन से ही करना पड़ा संतोष
  • चुनाव बाद मंत्रियों के बढऩे की संभावना

भोपाल ब्यूरो। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलड़ा भाजपा सरकार में भारी नजर आ रहा है। केंद्र सरकार व पदाधिकारियों से पूरा समर्थन भी मिल रहा है। मध्यप्रदेश के मंत्रियों के विभाग वितरण में भी बाजी मारकर अपना कद दिखा दिया है।

काफ ी कशमकश के बाद अंतत: मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का वितरण हुआ। इंदौर की उषा ठाकुर पर्यटन, संस्कृति व अध्यात्म मंत्री बनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन एवं अन्य विभाग रहेंगे, जो किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हो। अधिकतर मलाईदार विभाग तो सिंधिया खेमे के मंत्रियों को ही मिल गए है। कई मंत्री तो ऐसे है जिनको कमलनाथ सरकार में जो विभाग दिए गए थे वे ही वापस मिल गए है। विभागों के वितरण के साथ ही सिंधिया के भाजपा में पेठ बनाने और मोदी व शाह के समर्थन की बात की चर्चा भी चल पड़ी है। वैसे शिवराज सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बताई जा रही है।

कौनसा विभाग किसे मिला

कैबिनेट मंत्री .

  1. नरोत्तम मिश्रा – गृह जेल संसदीय कार्य एवं विधि
  2. गोपाल भार्गव – लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग
  3. तुलसीराम सिलावट – जल संसाधन मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग
  4. विजय शाह – वन
  5. जगदीश देवड़ा – वित्त वाणिज्यिक कर योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी
  6. बिसाहूलाल सिंह – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
  7. यशोधरा राजे सिंधिया – खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजग़ार
  8. भूपेंद्र सिंह – नगरीय विकास एवं आवास
  9. मीना सिंह मांडवे – आदिम जाति कल्याण अनुसूचित जाति कल्याण
  10. कमल पटेल – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  11. एंदल सिंह कंसाना – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
  12. गोविंद सिंह राजपूत – राजस्व एवं परिवहन
  13. बृजेन्द्र प्रताप सिंह – खनिज साधन एवं श्रम
  14. विश्वास सारंग – चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
  15. इमरती देवी- महिला एवं बाल विकास
  16. डॉक्टर प्रभुराम चौधरी – लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
  17. महेंद्र सिंह सिसोदिया -पंचायत एवं ग्रामीण विकास
  18. प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा
  19. प्रेम सिंह पटेल- पशुपालन, सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण
  20. ओमप्रकाश सकलेचा- सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम,
    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
  21. ऊषा ठाकुर- पर्यटन, संस्कृति और अध्यात्म
  22. अरविंद भदौरिया – सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन
  23. मोहन यादव – उच्च शिक्षा
  24. हरदीप सिंह डंग – नवीन एवं नवकरणीय उर्जाए पर्यावरण
  25. राजवर्धन सिंह प्रेम सिंह दत्तीगांव – औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राज्यमंत्री —
  26. भारत सिंह कुशवाह- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) नर्मदा घाटी विकास
  27. इंदर सिंह परमार- स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), सामान्य प्रशासन
  28. रामखेलावन पटेल – पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण
  29. रामकिशोर कांवरे – आयुष (स्वतंत्र प्रभार), जल संसाधन
  30. बृजेन्द्र सिंह यादव- लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी
  31. गिर्राज डंडोतिया – किसान कल्याण एवं कृषि विकास
  32. सुरेश धाकड़- लोक निर्माण विभाग
  33. ओ पी एस भदौरिया- नगरीय विकास एवं आवास

Share this story