ब्राह्मण विरोधी भाजपा सरकार ने दो अधिकारियों को हटाया

@ the special news

  • विधायक से प्रोटोकाल में बात करने पर दी सजा
    इंदौर। राजबाड़ा पर धरने पर बैठे तीन विधायकों से चर्चा करने गए दो अधिकारियों को उनके प्रोटोकाल के मुताबिक व्यवहार करना महंगा पड़ गया। नीचे बैठकर विधायकों से चर्चा करने पर दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। अब ब्राह्मण समाज कोर्ट में जाएगा।

ब्राह्मण विरोधी भाजपा ने एक साथ दो ब्राह्मण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर राकेश शर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक सराफ ा डी के तिवारी को राजनितिक द्वेष के चलते ट्रान्सफर तबादला किया। सर्व ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय महासंघ इन्दौर इस द्वेषतापूर्ण तबादलों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा। राजबाड़ा पर माता अहिल्या प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहे कांगरेस विधायकों से धरना स्थल पर जाकर चर्चा करने पर दो ब्राह्मण अधिकारियों को हटाकर भाजपा सरकार ने एक गलत परंपरा को जन्म दिया है। शिवराज सरकार पहले भी ब्राह्मणों का अपमान कर चुके है। ब्राह्मण समाज के टंटू शर्मा ने बताया कि इस मामले में भाजपा नेताओं ने जानबुझकर तुल दिया। विधायक का सम्मान करना अधिकारी का कर्तव्य व प्रोटोकाल होता है। उन अधिकारियों ने कांग्रेस विधायकों के समक्ष घुटने नहीं टेके। चुकि कांग्रेस विधायक ज़मीन पर धरने पर बैठे थे, इसलिये उनसे सीधी चर्चा के लिए उन्होंने घुटने के बल बैठकर उनसे आमने-सामने सम्मानपूर्वक चर्चा की। विधायक जनता का चुना हुआ जनप्रतिनिधि है और उसका सम्मान का भी प्रोटोकाल है।

Share this story