दादी प्रकाशमणि की 13 वी पुण्यतिथि आज विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में

दादी प्रकाशमणि की 13 वी पुण्यतिथि आज  विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में

@ the special news

इंदौर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन ज्ञान शिखर ओमशांति भवन में

इंदौर । अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका रही दादी प्रकाशमणि जी का 13 वा पुण्य स्मरण दिवस संस्था के विश्व भर में स्थित सेवाकेन्द्रों पर विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाया जायेगा। दादीजी के प्रेरक व्यक्तित्व एवं कृत्तित्व की मधुर स्मृतियों को स्मरण करने तथा उनका अनुकरण करने के लिए इंदौर में 25 अगस्त को संध्या 6.00 बजे ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया है। जिसका विषय है –“ पारस्पारिक सद्भाव से विश्व बंधुत्व” |

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र जोन प्रभारी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी, प्रयागराज की ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी-अध्यक्षा धार्मिक सेवा प्रभाग, इंदौर जोन की मुख्य क्षेत्रीय समन्वयक ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी , श्री 108 स्वामी सच्चिदानंद गिरी महाराज ओंकारेश्वर , ग्लोबल हैप्पीनेस लीडर डॉ. गुरमीत सिंह नारंग ,अंतर्राष्ट्रीय कवि प्रो. राजीव शर्मा तथा अन्य होंगे।

ब्रह्माकुमारी अनिता दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि जी ने संस्थापक पिताश्री प्रजापिता ब्रह्मा के 18 जनवरी 1969 को देह त्यागने के पश्चात संस्था की मुख्य प्रशासिका का कार्यभार सम्भाला था। दादीजी में नेतृत्व की अपार क्षमता थी | उनके मुख्य प्रशासिका बनने के उपरांत जिस तेजी से ईश्वरीय सेवाओं को सारी दुनिया में विस्तारित कर आगे बढ़ाया वह बेमिसाल हैं | आपके भगीरथ प्रयास से ही आज विश्व के 140 देशों में 8500 से ज्यादा सेवाकेंद्र कार्यरत हैं | वर्ष 1986 में आपके मार्गदर्शन में सारे विश्व में संचालित अभियान “मिलियन मिनट्स ऑफ़ पीस अपील ” की सफलता के लिए संयुक्त राष्ट्र ने शांतिदूत पुरस्कार प्रदान किया | इसके अलावा समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने के लिए मोहन लाल सुखाड़िया विश्व विद्यालय उदयपुर ने आपको मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया | वे मृत्युपर्यन्त 25 अगस्त 2007 तक मुख्य प्रशासिका के पद पर रही।

Share this story