चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा भारत में , आज 2 घंटे दिखाई देगा कई जगहों पर

चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा भारत में , आज 2 घंटे दिखाई देगा कई जगहों पर

@ the special news

  • सुबह 8.38 बजे आरंभ होगा और 11.13 बजे होगा खत्म
    इंदौर। रविवार को भारत को छोड़कर अन्य देशों में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। लगभग दो घंटे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। 5 जुलाई को सुबह 8.38 बजे से 11.13 बजे तक रहेगा।

  • ज्योतिषाचार्य मितेश मालवीय ने अवगत कराया कि साल 2020 में होने वाला चौथा ग्रहण 5 जुलाई को घटित होगा। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी , दूसरा 5 जून ,तीसरा ग्रहण 21 जून (सूर्य ग्रहण) और 5 जुलाई साल का चौथा ग्रहण तथा तीसरा चंद्र ग्रहण है। 5 जुलाई 2020 को होने वाले चंद्र ग्रहण से किसी को डरने की आवश्यकता नही है क्योंकि यह भारत मे नही दिखेगा। चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, इराक, ईरान, रूस, चीन, मंगोलिया और भारत के सभी पड़ोसी देशों को छोड़कर पूरे विश्व में दिखाई देगा।

\

चंद्र ग्रहण नहीं दिखेगा भारत में , आज 2 घंटे दिखाई देगा कई जगहों पर

  • एक माह में दो ग्रहण
  • एक माह में दूसरी बार घटित हो रहा यह चंद्र ग्रहण है । 5 जुलाई को 2 घंटे 40 मिनट के लिए चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण सुबह 8.38 पर आरंभ होगा और 11.13 पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण माद्य ग्रहण है, जो कि पृथ्वी से चंद्रमा की ओर देखने पर चंद्रमा के सामने धूल भरी हल्की सी पर दिखाई देगी। इसलिए इसे उपच्छाया ग्रहण भी कहते हैं ।
    सूतक काल 9 घंटे का
    ज्योतिष में सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व माना जाता है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा इसलिए इसका धार्मिक महत्व भी नहीं रहेगा। इसी कारण पूर्णिमा संबंधित तथा अन्य पूजन कार्य पूर्ण होंगे ओर इसका सूतक काल भी नहीं होगा। वही इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव 12 राशियो शुभ-अशुभ नही रहेगा।

Share this story