आंवला तोडऩे घने जंगल में गई महिला का बाघ ने किया शिकार

आंवला तोडऩे घने जंगल में गई महिला का बाघ ने किया शिकार

@ the special news

टाइगर रिजर्व में कई बार हो चुकी है शिकार की घटनाएं , घटना से गांव में दहशत का माहौल

उमरिया ब्यूरो। उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मगधी रेंज में बाघ ने एक महिला का शिकार कर मौत के घाट उतार दिया। महिला आंवला तोडऩे जंगल गई थी, जब काफ ी देर तक नहीं लौटी तो टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सूचना दी गई। पार्क के अमले ने महिला को तलाश किया और उसका शव मिला।

उमरिया का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां बाघ ने एक महिला का शिकार कर लिया। मगदी रेंज के पठारी गांव की 60 वर्षीय महिला आँवला तोडऩे के लिए जंगल में काफ ी दूर तक चली गई थी। यहां बाघ घात लगाए बैठा हुआ था और महिला का शिकार कर लिया। तलाश के दौरान पार्क के अधिकारियों को महिला का शव मिला। महिला का पीएम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुत्र प्रेमलाल ने बताया कि पहले भी कई बार रिजर्व में घटना हो चुकी है। उसके बाद कोई भी सुरक्षा या रोक के तरीके नहीं बढाए गए।

Share this story