अहिल्या माता की जयंती आज, ऑनलाइन व्याख्यान

अहिल्या माता की जयंती आज, ऑनलाइन व्याख्यान


इंदौर। रविवार को लोक माता देवी अहिल्या बाई होलकर का 295 वाँ जन्मदिवस है। वर्तमान समय की गम्भीरता को देखते हुए सभी अपने घर पर मातुश्री के चित्र का यथाशक्ति पूजन करें। मातुश्री से प्रार्थना करे कि माता हमारे शहर इन्दुर को एवं समूचे विश्व को इस दुष्ट करोना संक्रमण से जल्दी से जल्दी मुक्ति दिलाएं। देवी अह्लिया जन्मोत्सव समिति सचिव सुनील गणेश मतकर ने बताया कि रविवार शाम शाम 7.30 बजे फेस बुक पर ओजस्वी वक्ता विवेक घळसासी का पूण्यश्र्लोक देवी अहिल्या विषय पर व्याख्यान अवश्य होगा।
सादगी से मनाएंगे जयंती – देवी अहिल्या जन्मोत्सव समिति की संरक्षक विधायक उषा ठाकुर एवं अध्यक्ष मानवेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि रविवार को लोकमाता का जन्मोत्सव सादगी के साथ मनाया जाएगा। कोरोना के चलते हर वर्ष की तरह इस बार सभी कार्यक्रम स्थगित किए गए है। सभी अपने-अपने घरों पर पुष्पांजलि अर्पित करें।

Share this story