15 सितंबर’ तक ही कर सकते हैं नामांकन पद्म पुरस्कार-2022 के लिए

द स्पेशल न्यूज़//दिल्ली ब्यूरो// पद्म पुरस्कारों को ‘जन पद्म’ के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है केंद्र सरकार । गणतंत्र दिवस, 2022 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन/अनुशंसाएं केंद्र सरकार ने जारी की हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2021 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुशंसाएं केवल पद्म पुरस्कार पोर्टल पर ही ऑनलाइन स्वीकृत की जाएंगी।
विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (www.mha.gov.in ) पर ‘पुरस्कार और पदक’ शीर्षक के तहत भी उपलब्ध हैं।
वेबसाइट पर उपर्युक्त पद्म पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट अनुसार विवरणात्मक रूप में एक उद्धरण (अधिकतम 800 शब्द) भी शामिल किया जाना चाहिए जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की अपने संबंधित क्षेत्र/विषय में हासिल की गई विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा का स्पष्ट रूप से भी उल्लेख किया जाना चाहिए।
अत: सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे उन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान करें।