सूर्य पुत्र शनि की उपासना में जुटे भक्त,  हुई जन्म आरती

शनि देव
-  शनि जयंती पर मंदिर नही खुलने से घरो में कई पूजा, फूल बंगला सजा

इंदौर।  शनि जयंती ओर सूर्य ग्रहण के चलते जहा आज सुबह से न्याय के देवता की आराधना में भक्त जुटे रहे। परन्तु कोरोना के चलते मंदिर नही खुलने से निराश रही। भक्तो ने मंदिर के बाहर से शनि देव के दर्शन किए। मंदिर में जन्म आरती भी हुई।
          शनि गली स्थित प्राचीन मंदिर में  विभिन्न अनुष्ठान के साथ फूलबंगला भी सजाया गया। जवाहर मार्ग, गजासीन शनि देव मंदिर उषा नगर सहित शहर के कई बड़े छोटे मंदिर में विभिन्न अनुष्ठान कर न्याय के देवता की आराधना की।
छाया माता धार्मिक एवं आध्यात्मिक ट्रस्ट द्वारा 3 दिवसीय शनि जयंती महोत्सव बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस तीन दिवसीय शनि जयंती महोत्सव के तहत विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। वहीं महोत्सव की शुरूआत गुरूवार को सुखलिया स्थित लवकुश आवास विहार से हुई। लवकुश आवास विहार में शनि जयंती पर विशेष श्रृंगार किया , वहीं पूरे मंदिर परिसर को सुसज्जित फूलों से सजाया । वहीं इसी के साथ दोपहर 12 बजे आरती के साथ केक भी काटा ।  ट्रस्ट के पदाधिकारी उज्जैन स्थित नवग्रह शनि मंदिर पहुंचेंगे जहां अभिषेक किया जाएगा। ट्रस्ट द्वारा सेवा कार्यो के साथ ही शुक्रवार 11 जून को शहर में बच्चों और वृद्धजनों को 200 से अधिक चप्पलों का वितरण किया जाएगा। इसी के साथ शनिवार 12 जून को दोपहर में छातों का वितरण भी किया जाएगा।

 

Share this story