राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों की बड़ी भर्ती, शिक्षक बनने का सुनहरा मौका 

NTA

द स्पेशल न्यूज़ //दिल्ली ब्यूरो// केंद्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के माध्यम से 17 राज्यों में शिक्षकों के करीब 3500 पदों के लिए भर्ती होने जा रही है।
 शिक्षकों की बड़ी भर्ती सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर निकाली गई है। इसके तहत शिक्षकों में विभिन्न पदों में टीजीटी, पीजीटी, उप - प्राचार्य और प्राचार्य आदि के लिए भर्ती होनी है । इस भर्ती परीक्षा को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी - एनटीए कर रही है। 
जनजातीय कार्य मंत्रालय ने 17 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल (EMRS) में कई पदों के लिए अधिसूचना जारी की है और इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी और टीजीटी के पदों के लिए योग्य उम्मीदवार जनजातीय कार्य मंत्रालय की भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वर्तमान में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा देशभर में 288 एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल (EMRS) संचालित किए जा रहे हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 01 अप्रैल, २०२१ है।  वहीँ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई, २०२१ है। आवेदन प्रक्रिया, पदों का विवरण, योग्यता और पात्रता मानदंड एवं महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी गई है।

 

जनजातीय कार्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.tribal.nic.in और https://recruitment.nta.nic.in  पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध है 
वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Share this story