142 दिन बाद शनि ग्रह होंगे मार्गी, अब मिलेगा इन राशियों को लाभ

142 दिन बाद शनि ग्रह होंगे मार्गी, अब मिलेगा इन राशियों को लाभ

@ the special news

इंदौर ब्यूरो। शनि ग्रह 29 सिंतबर को मार्गी होने जा रहे है। शनि अब सीधी चाल चलेंगे तो कई राशियों को इसका लाभ मिलेगा। कई उथल-पुथल बंद होगी और बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों में तीन ग्रह मार्गी होने से यह प्रभाव दिखेगा। कोरोना संक्रमण में भी कमी होना शुरू होगी।

29 सितंबर को न्याय के ग्रह कहे जाने वाले शनि अब सीधी चाल चल रहे हैं। 142 दिन बाद यानी 29 सितंबर को सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर वक्री से मार्गी हो रहे हैं। आपको बता दें कि शनि 11 मई 2020 को वर्की हुए थे। इससे पहले 24 जनवरी को शनि ने धनु से मकर राशि में गोचर किया था। आपको बता दें कि शनि का मार्गी होना एक बड़ी घटना है। शनि के मार्गी होने से मिथुन, कन्या, कर्क, धनु और वृश्चिक राशि वालों का फ ायदा होगा। शनि ढ़ाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं। इससे शनि की साढ़े साती और ढ़ैया शुरू होती है। वक्री शनि के गोचर को बुरा नहीं है। वक्री अवस्था एक विशेष अवस्था होती है। मार्गी होने पर विशेष प्रभाव देंगे।

Share this story