सेवा दिवस के रूप में 5 मार्च को मुख्यमंत्री का जन्मदिन

इंदौर 01 मार्च,2017/आज दोपहर भाजपा कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर की उपस्थिति में महिला मोर्चा कार्यकर्ता की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता ऐलकर, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष श्रीमती ज्योति तोमर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुश्री श्रेष्ठा जोशी, श्रीमती अंजू माखीजा, श्रीमती पदमा भोजे, सुश्री संध्या यादव, तुलसी प्रजापत, ज्योति पंडित, संगीता सातालकर, कंचन गिदवानी, लक्ष्मी निगोते, सिंधू सावकर, रेणुका प्रताप, सरोज तंवर, सीता वैरांगकर, रमा इंगले, अनिता गौड़, कृष्णा यादव, मालती चैधरी, प्रेमलता काकी, बबीता ठाकुर, उषारानी कुशवाह, पुष्पा गेहलोद, मंजू ठाकुर, सुनीता थापा, अरूणा कुशवाह, अरूणा शुक्ला, रंजनी भंडारी, कविता वाधवानी, सरोज भाटिया, किरण सौडानी, लता लडडा, दीपिका नाचन, सुमनलता वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, शोभा गर्ग, देविका कौशल, जाहिदा मंसूरी, रेहाना कुरैशी, रूकसाना बी सहित बड़ी सख्ंया में महिला मोर्चा की कार्यकताएं उपस्थित थी।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती लता एलकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के जन्मदिन 5 मार्च को मोर्चा की बहनें सेवा दिवस मनायेगी। सेवा दिवस पर संगठनात्मक जिला मुख्यालयों पर स्थित अस्पतालों में मरीजों की सेवा में समर्पित होगी और मरीजों के बीच जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछेंगी तथा उन्हें फल एवं मिष्ठान वितरण करेगी। शाम को सार्वजनिक स्थान पर मोर्चा द्वारा सुंदरकांड पाठ का आयोजन, हनुमान चालीसा का परायण कर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के दीर्घ यशस्वी जीवन की कामना करेगी। भजन संध्या भी आयोजित की जायेगी।

Share this story