माता वैष्णो देवी ने सुनी भक्तों के मन की बात – दर्शनार्थी अब दरबार में जाकर कर सकेंगे दर्शन

माता वैष्णो देवी ने सुनी भक्तों के मन की बात – दर्शनार्थी अब दरबार में जाकर  कर सकेंगे दर्शन

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल पवित्र गुफा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किये

उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्राइन बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया

द स्पेशल न्यूज़ // दिल्ली ब्यूरो //दर्शनार्थियों के लिए अब माता वैष्णो देवी के दर्शन प्रशासन द्वारा शुरू कर दिए गए हैं। कोरोना वायरस आपदा के कारण माता वैष्णो देवी के दरबार में जाकर दर्शन करने की मनाही थी। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल पवित्र गुफा स्थित श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन किये और जम्मू-कश्मीर में शांति, तरक्की और समृद्धि की कामना की। उपराज्यपाल बनने के बाद सिन्हा की माता वैष्णो देवी मंदिर की यह पहली यात्रा थी। इस यात्रा के दौरान उन्होंने श्राइन बोर्ड द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए बनाई गई सुविधाओं का निरीक्षण किया।

माता वैष्णो देवी ने सुनी भक्तों के मन की बात – दर्शनार्थी अब दरबार में जाकर  कर सकेंगे दर्शन

उपराज्यपाल ने इस महीने की 16 तारीख को यात्रा को फिर से शुरू करने के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए बोर्ड द्वारा किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीईओ को बोर्ड द्वारा COVID-19 के मद्देनजर तीर्थयात्रियों और श्राइन बोर्ड के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए सभी एहतियाती उपाय स्थिति के सामान्य होने तक जारी रखने के निर्देश दिए।

Share this story