भाजपा अजा मोर्चा द्वारा बस्तियों में बांटा जाएगा सेनेटाइजर

भाजपा अजा मोर्चा द्वारा बस्तियों में बांटा जाएगा सेनेटाइजर

इंदौर। भाजपा अजा मोर्चा द्वारा बस्तियों में सेनेटाइजर, मास्क व साबुन का वितरण किया जाएगा। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व संगठन मंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरज केरो व भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के मार्गदर्शन में फेस मास्क, सेनेटाइजर व साबुन का वितरण किया जाएगा। भाजपा अजा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश शिरोड़कर ने बताया कि प्रदेश द्वारा तय किया गए कार्यक्रम अनुसार 11 जून को मोर्चा के प्रत्येक विधानसभा के सभी मंडलों द्वारा विधानसभा स्तर पर यह कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए विधानसभा के प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त किये गए हैं। उक्त कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे के बीच सभी विधानसभाओं में एक साथ संपन्न होगा।

विधानसभा क्षेत्र एक

प्रभारी – नरेंद्र राठौड़
सह प्रभारी- देवेंद्र मनकेले
सह प्रभारी- दीपक वर्मा

विधानसभा क्षेत्र दो

प्रभारी – संदीप भाउर्जार
सह प्रभारी – पप्पू बैरवा
सह प्रभारी- पवन राजोरिया

विधानसभा क्षेत्र तीन

प्रभारी – संतोष सिंगारे
सह प्रभारी – दीपक वर्मा
सह प्रभारी- अमित बोयत

विधानसभा क्षेत्र चार

प्रभारी- राजा चौहान
सह प्रभारी – केशव वर्मा
सह प्रभारी – धर्मेन्द्र नांगिल

विधानसभा क्षेत्र पांच

प्रभारी – कमल वर्मा
सह प्रभारी – जगदीश वर्मा
सह प्रभारी – मनोज सिलावट

विधानसभा क्षेत्र राऊ

प्रभारी – अंकित धेप्ते
सह प्रभारी – करण नरवाले
सह प्रभारी – योगेश मिथोरा

विधानसभा क्षेत्र सांवेर

प्रभारी – संतोष मालवीय
सह प्रभारी – कृष्णा मालवीय
सह प्रभारी – दिलीप गोयल

विधानसभा क्षेत्र देपालपुर

प्रभारी – मोहनलाल परदेशी
सह प्रभारी – सुधाकर खडसे
सह प्रभारी – अनिल साठे

Share this story