उमा भारती बोली- कांग्रेस की 24 सीटों पर होगी जमानत जब्त, कांग्रेस खत्म होने की स्थिति में

उमा भारती बोली- कांग्रेस की 24 सीटों पर होगी जमानत जब्त, कांग्रेस खत्म होने की स्थिति में

मुरैना। मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने दावा किया है कि आने वाले विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस की अधिकांश सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा मेंं आगमन को लेकर उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस लगभग खत्म होने की स्थिति में आ गई है और भाजपा की ताकत बढ़ गई है।
ग्वालियर जाते समय मुरैना रेस्ट हाउस पर कुछ समय के लिए ठहरीं उमा भारती ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सही दिशा में जा रहा है। आज विश्व में मोदी की अलग छवि बनी है। वे निर्भीक नेता हैं और सही निर्णय लेते हैं। उमा ने कहा कि प्रदेश में 24 सीटों पर होने जा रहे चुनावों में अधिकांश पर कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह की गुमशुदगी के पोस्टर लगाने से कुछ नहीं होने वाला। उन्होने दिग्विजय सिंह को बेचारा बताते हुए कहा कि उनकी इमेज ऐसी बन गई है कि लोग उन्हें देखकर ही बिदक जाते हैं।
सिंधिया को जाना ही नहीं था कांग्रेस में

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर उमा भारती ने कहा कि वे कांग्रेस में जाना ही नहीं था। राजमाता ने जन संघ के साथ और बाद में भाजपा को खड़ा करने में पूरा योगदान दिया। माधवराव सिंधिया को भी कांग्रेस में नहीं जाना चाहिए था। ज्योतिरादित्य ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। उनकी दादी की इच्छा थी कि उनके परिवार के लोग भाजपा में रहें।

Share this story