अखिल भारतीय फेडरेशन मनाया स्थापना दिवस सेवा दिवस के रुप में

अखिल भारतीय फेडरेशन मनाया स्थापना दिवस सेवा दिवस के रुप में


इंदौर। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन का 25 वा स्थापना दिवस 4 जून को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। प्रतिवर्ष स्थापना दिवस को मानव सेवा के रूप में मनाते हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय नाहर ने बताया कि आज स्थापना दिवस पर मुख्य कार्यक्रम डीआईजी ऑफिस पुलिस कंट्रोल रूम पर आयोजित किया गया। इंदौर के डीआईजी हरिनारायण चारी मिश्र की उपस्थिति में यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष जैन ने एवं राजेन्द्र जैन ने बताया कि हमने पुलिस प्रशासन इंदौर को पुलिस जवानों की इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाइयां प्रदान की। ओआरएस पाउच के 6 बॉक्स करीब 6000 पाउच, विटामिन टेबलेट, ग्लूकोस एवं विटामिन सी विटामिन डी एवं जींक के मिश्रण से तैयार की हुई टेबलेट की 300 बॉटल प्रदान की। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश भटेवरा ने बताया कि डीआईजी मुख्यालय पर सैनिटाइजर स्टैंड, टेंपरेचर गन, सैनिटाइजर के चार जार, तीन पंप एवं छोटी बाटल प्रदान की गई। राष्ट्रीय महासचिव भरत शाह, अजय जैन, प्रभात चोपड़ा ने बताया कि डीआईजी ने अखिल भारतीय फेडरेशन का इस सेवा कार्य के लिए अपने मुखारविंद से तारीफ की और कहा कि आपकी संस्था अच्छे सेवा कार्य करती है। मानव सेवा चेयरमैन सुशील तांतेड़ ने कार्यक्रम की व्यवस्था एवं तैयारी में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मध्य प्रदेश रीजन चेयरमैन अभय बाफ ना ने बताया कि अखिल भारतीय फेडरेशन से जुड़े हुए 135 सोश्यल ग्रुप पूरे देश में सेवा कार्यक्रम कर रहे हैं। आज के इस सेवा समारोह में फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारी गण नरेंद्र संचेती, राजेश सेहलोत, सतीश सिंघवी, अजय सुराणा, जिनेश्वर जैन आदि उपस्थित थे। इम्युनिटी के लिए टेबलेट के बारे में डॉक्टर अभ्युदय वर्मा ने डीआईजी को पूरी जानकारी दी एवं गुण बताएं। कार्यक्रम का आभार महासचिव भरत शाह ने व्यक्त किया।

Share this story