रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मिला दुबई में तोहफा , बुर्ज खलीफा" पर फिल्म '83' का ट्रेलर साथ देखा

Ranveer 83
द स्पेशल न्यूज़// दिल्ली-मुंबई  ब्यूरो// अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्म '83' के प्रमोशन में इन दिनों काफी बिजी हैं। रणवीर सिंह की पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी फिल्म '83' में नजर आएंगी जो फिल्म में भी उनकी पत्नी का किरदार निभा रही हैं। आजकल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दुबई में हैं, और वहां उन्हें एक बेहतरीन और शानदार तोहफा मिला। दुबई की सबसे ऊंची मीनार " बुर्ज खलीफा" पर फिल्म '83' का मोंटाज दिखाया गया।

83

गौरतलब है कि कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' का वर्ल्ड प्रीमियर जेद्दा में रेड सी फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। और इसके बाद फिल्म की पूरी टीम दुबई गई। फिल्म का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर रणवीर और दीपिका दोनों ने एक साथ देखा। वहीँ पर फोटो सेशन भी हुआ और निर्देशक कबीर खान, क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव और मोहिंदर अमरनाथ की भी बुर्ज खलीफा में तस्वीरें खींची गईं।
1983 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर आधारित फिल्म में रणवीर ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभाई है, वहीं दीपिका ने रोमी देव की भूमिका निभाई है।

Share this story