कब नहाना हमारे लिए बेहद गलत है

कब नहाना हमारे लिए बेहद गलत है

नहाने के फायदे के बारे में अधिक जानने से ज्यादा बेहतर है उस गलती के बारे में जानना जो हमे बिलकुल भी पता नहीं है।

द स्पेशल न्यूज़ //दिल्ली ब्यूरो / ऐसे बहुत कम लोग होंगे जिन्हे नहाना अच्छा नहीं लगता है। वैसे सर्दियों में ऐसे कई लोग होते हैं जो नहाना पसंद नहीं करते।
नहाने के कई लाभ हैं जो ज्यादातर लोगों को पता नहीं है। नहाने से हमारे शरीर की बाहरी त्वचा से गंदगी साफ होती है और हम तरो- ताज़ा महसूस करते हैं।
नहाने के फायदे के बारे में अधिक जानने से ज्यादा बेहतर है उस गलती के बारे में जानना जो हमे बिलकुल भी पता नहीं है। सभी लोग कहीं न कहीं ये गलती करते हैं।

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं की अक्सर हम पूछते हैं की आप भोजन के पहले नहाना पसंद करते हैं या उसके बाद ?
ज्यादातर लोग का जवाब आता है जैसा मन करता है वैसा कर लेते है। यानि उन्हें बिलकुल भी जानकारी नहीं है।

कब नहाना हमारे लिए बेहद गलत है

विशेषज्ञ बताते हैं की भोजन के तुरंत बाद कभी भी नहाना नहीं चाहिए। उपयुक्त है की नहाकर ही भोजन करना चाहिए ।
और यदि आपने भोजन कर लिया है तो कम से कम दो घंटों के बाद ही नहाना सर्वथा उपयुक्त है।

आयुर्वेद विशेषज्ञ बताते हैं की भोजन करने पर हमारी जठराग्नि तेज़ होती है। और इससे हमारे द्वारा किया गया भोजन का पाचन संभव हो पाता है। यदि हम भोजन के तुरंत बाद नहाएं तो जठराग्नि मंद पड़ जाती है जिससे खाना ठीक से नहीं पचता है।

Share this story