चार दिनों तक मुंबई में मानसून में तेज गतिविधि, मुंबई में है मूसलाधार बारिश की संभावना
Jun 30, 2024, 00:20 IST
महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के बड़े शहर मुंबई में भी मूसलाधार बारिश हुई है । मौसम विभाग के अनुसार मानसून की गतिविधिअगले तीन दिनों में मुंबई के अलावा आसपास के उपनगरों में भी बढ़ने की उम्मीद है।
आने वाले चार दिनों तक मुंबई में मानसून में तेज गतिविधि के कारण तेज़ बारिश होने की परिस्थितियाँ बन रही हैं। जिसके कारण मुंबई में कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।