अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023, आधुनिक युग में भगवान श्रीकृष्ण की जरूरत : मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

1

द स्पेशल न्यूज़// नयी दिल्ली ब्यूरो// अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव २०२३ का भव्य आयोजन हुआ । 18 हजार बच्चों के वैश्विक गीता पाठ से धर्मनगरी में अभूतपूर्व शुरुआत हुई । इस दौरान कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे 18 हजार बच्चों ने एक साथ मिलकर अष्टादश श्लोक गीता पाठ किया।

गौरतलब है की अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव २०२३ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा भी उपस्थित रहे।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव २०२३ के महत्वपूर्ण आयोजन में वैश्विक गीता पाठ के मंच पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने अपने सम्बोधन में हरियाणा और असम के बीच नाता जोड़ा । हिमंता बिस्वा शर्मा ने कहा कि वर्तमान आधुनिक युग में भगवान श्रीकृष्ण की जरूरत है। 

Share this story