रेडियो कालोनी का एक बंगला निगम कमिश्नरों के लिए बना लक्की

  • बंगले में रहने वाले निगम कमिश्नर दूसरे जिले में कलेक्टर बने, कई पायदान भी छुए

  • इंदौर ब्यूरो ।
  • निगम कमिश्नर अब निगम के बंगलों की जगह रेडियों कालोनी में ही रहना पसंद कर रहे है। रेडियो कालोनी का यह बंगला निगम कमिश्नर के लिए लक्की साबित हो रहा है। जो भी यहां रहा वह दूसरे शहर में कलेक्टर ही बनकर गया है।

पिछले दिनों आई नवागत निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल भी यशवंत क्लब के पास बने निगम आयुक्त आवास में रहने नहीं जाएंगी। बल्कि वह भी अन्य निगम कमिश्नर की तरह रेडियो कॉलोनी के बंगला नंबर डी 3 में ही रहेंगी। यह बंगला अब तक कई निगम आयुक्तों के लिए लक्की साबित हुआ है। इसकी इन दिनों साज सज्जा की जा रही है। इसमें रहकर तत्कालीन निगम कमिश्नर मनीष सिंह ने इंदौर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई । इसी बंगले में रहते हुए पूर्व निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने भी इंदौर में सफलता के कई पायदान छुए। अब प्रतिभा पाल भी इस बंगले को लक्की मान रही हैं। वैसे यह भी माना जा रहा है कि मुख्य मार्ग से अंदर होने की वजह से इस बंगले में लोगों का आना जाना भी कम ही रहता है। इसलिए भी निगमायुक्त इस बंगले में रहना चाहती हैं । जबकि निगम कमिश्नर के लिए नगर निगम का मेयर हाउस के पास बना बंगला एमजी रोड मुख्य मार्ग पर होने के कारण ज्यादा लोग आते जाते हैं। बताया जाता है कि निगमायुक्त के इस बंगले को जिला पंचायत के सीईओ रोहन सक्सेना को दिया जा रहा है। इसकी भी इन दिनों साज सज्जा की जा रही है।

Share this story