रानी रूपमती बजाती थी पत्थर, कई तरहों की निकलती थी धुन

रानी रूपमती बजाती थी पत्थर, कई तरहों की निकलती थी धुन

@ the special news

माडू के काकड़ा खो फासिल्स पार्क संग्रहालय परिसर में सहेजे 8 पत्थरों को बजाने पर निकलता है संगीत

बजाना पत्थर बने आकर्षण का केंद्र

धार ब्यूरो। माडू की रानी रूपमती को संगीत का शौक था। एक विशेष तरह के पत्थर को बजाने पर संगीत निकलता था जिसे राजा ने रानी के लिए महल में सहेज कर रखा था। अब मांडू के संग्रहालय परिसर में प्राचीन समय के 8 बजाना पत्थरों को सहेजकर पर्यटकों के लिए सहेजकर रखा है।

मांडू के काकड़ा खो फॉसिल्स पार्क संग्रहालय परिसर में 8 बाजना पत्थर सहेजकर रखे गए है। रानी रूपमती के संगीत प्रेम को लेकर ये पत्थर बुलाए गए थे। अब उन पत्थरों का संगीत एक बार फिर से सुनने को मिलेगा। जानकार इन पत्थरों से संगीत भी पर्यटकों को सुनाएंगे। साथ ही एक्सपर्ट को बुलाकर इस तरह के पत्थरों की जांच कर पता लगाया जाएगा कि इन पत्थरों से अलग-अलग संगीत किस तरह निकलता है। कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने इन पत्थरों की जाकर देखा और संगीत की धुन सुनकर आश्चर्य भी किया।जिला पंचायत सीईओ संतोष वर्मा ने बताया कि पार्क में जो पत्थर रखे गए है उनसे अलग-अलग तरह का संगीत निकलता है। रानी रूपमती के बारे में कहा जाता है कि वह इन पत्थरों से संगीत भी निकालती थी। अब इन पत्थरों को आम जनता के लिए भी खोला गया है।

Share this story