मंत्री उषा ठाकुर ने क्यों बनाया इंदौरी पोहा, केरल में जरूर हो इंदौरी पोहे का स्वाद

मंत्री उषा ठाकुर ने क्यों बनाया इंदौरी पोहा, केरल में जरूर हो इंदौरी पोहे का स्वाद

द स्पेशल न्यूज़ // इंदौर – दिल्ली ब्यूरो //मध्य प्रदेश की पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने केरल के जिला कोट्टयम के होटल लेकसोंग मे इंदौरी पोहा बनाया।

मध्य प्रदेश का इंदौरी पोहा (मालवा की महक) की अलग पहचान है पूरे देश में। मंत्री सुश्री ठाकुर ने होटल स्टाफ को पोहा बनाने की विधि से अवगत कराते हुए उन्हें स्वयं पोहा बनाकर खिलाया।

मंत्री उषा ठाकुर ने क्यों बनाया इंदौरी पोहा, केरल में जरूर हो इंदौरी पोहे का स्वाद

“हमारे मध्य प्रदेश के व्यंजनों की देश भर मे एक अलग ही पहचान हैं, इसी मे शामिल है इंदौरी पोहा”, इसी स्वाद को मंत्री सुश्री ठाकुर ने केरल के लोगो के साथ साझा किया। जब भी किसी दूसरे शहर या प्रदेश के व्यक्ति इंदौर आते हैं तो इंदौरी पोहे का स्वाद जरूर लेते हैं।

गौरतलब है की पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर केरल में रिस्पांसिबिल टूरिज्म मिशन के लिए गयी हुयी हैं।
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध “इंदौरी पोहा” की केरल मे ब्रांडिंग का पर्यटन और संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर का यह अनूठा प्रयास काफी सराहनीय है।

Share this story