तीन दिन बंद रहेगी प्रदेश की 272 मंडियां

केंद्र सरकार द्वारा कृषि उपज मंडी नियमों को शिथिल करने के विरोध में

इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा मंडी नियमों को शिथिल कर पूरे देश में एक लायसेंस व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके विरोध में इंदौर की अनाज मंडी एवं चोईथराम फल एवं सब्जी मंडी सहित पूरे प्रदेश की 272 मंडियां तीन दिन तक बंद रखी जाएगी।


कृषि उपज खरीदने के लिए व्यापारियों को मंडी लायसेंस लगता है और जिस मंडी से लायसेंस जारी हुआ है व्यापारी उसी मंडी में खरीदी कर सकता है। लेकिन अब केंद्र सरकार द्वारा कृ षि उपज मंडी के नियमों को शिथिल कर अब एक लायसेंस प्रणाली शुरू की जा रही है। इस नवीन व्यवस्था के अनुसार कोई भी व्यापारी एक लायसेंस पर पूरे देश में कहीं भी फसल खरीद सकेगा। हांलाकि ऐसी स्थिति में मंडियों का नियंत्रण नहीं होने कृषि उपज खरीदी में धोखाधड़ी बढऩे की संभावना है। ज्ञात रहे कि वर्तमान व्यवस्था में विवाद निपटाना एवं किसानों को पैसा दिलवाने पर निपटारे की जि मेदारी मंडी समिति की होती है। मंडी नियमों को शिथिल करने पर कोई भी लायसेंसधारी गांवों में जाकर किसानों से सीधे खरीदी कर सकेगा। ऐसी स्थिति में भविष्य में मंडिया पूरी तरह बंद हो जाएगी। इसी के विरोध में इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी, छावनी अनाज मंडी और देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी (चोइथराम) मंडी कल से तीन दिन के लिए बंद रहेगी। ज्ञात रहे कि नई व्यवस्था में बड़े व्यापारियों को लाभ मिलेगा और वे निजी मंडियां चलाएंगे, जिसका खामियाजा छोटो व्यापारियों एवं किसानों को ाुगतना पड़ेगा।

Share this story