ऐसी होगी एशिया की सबसे बड़ी वेस्ट से वेल्थ कचरा निपटान पद्धति

ऐसी होगी एशिया की सबसे बड़ी वेस्ट से वेल्थ कचरा निपटान पद्धति

@ the special news

इंदौर ब्यूरो। लगातार चार वर्षों से देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर का यह अनोखा और अद्भुत सार्थक प्रयास है। जहां कभी गंदगी इस कदर फैली थी कि इसके आसपास के 2.2 किमी तक कोई गुजरना पसंद नही करता था। आज यहां उत्पादित बेहतरीन और उपजाऊ उर्वरक युक्त मिट्टी को इस ग्राउंड पर बिछाया गया है। इस पर सुंदरता का घना जंगल सबका मन मोह रही है।

आईईआईएसएल नई दिल्ली के साथ ही जॉइंट वेंचर के रूप में जर्मनी की कंपनी प्रोवेप्स इंविरोटेक इस प्लांट की स्थापना में योगदान देगी। कंपनी द्वारा प्लांट की स्थापना पर लगभग 150 करोड़ रुपए व्यय करेगी। प्लांट का कार्य पूर्ण हो जाने पर शहर से निकलने वाले 550 टन गीले कचरे का पर्यावरण हितैषी निपटान होने के साथ ही नगर निगम की आय का स्त्रोत भी होगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अवधारित किया गया यह प्लांट वेस्ट से वेल्थ कचरा निपटान पद्धति में एशिया का सबसे बड़ा प्लांट होगा। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस प्लांट का लोकर्पण देश के प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराने की बात भी कहीं। इस प्लांट की स्थापना पर नगर निगम को कोई वित्तीय भार वहन नही करना है। वहीं दूसरी ओर इस प्लांट को स्थापित करने वाली कंपनी द्वारा नगर निगम को 20 वर्षों तक 25250000 प्रतिवर्ष प्रीमियम के रूप में अदा करेगी।
ट्रेंचिंग से पैदा होने वाली गैस से चलेंगे निगम के वाहन
इंदौर शहर के सूखे और गीले कचरे के मेथेनाइजेशन के आत्म निर्भर भारत की दिशा में स्थापित होने वाले इस प्रोजेक्ट से प्रतिदिन 17500 किलोग्राम सीएनजी गैस उत्पादित होगी। इसमे से 8750 किलोग्राम सीएनजी गैस मार्केट रेट से 5 रुपए प्रति किलोग्राम कम दर पर नगर निगम इंदौर को उपलब्ध होगा। प्रतिदिन प्राप्त होने वाली गैस से एआईसीटीएसएल द्वारा संचालित परिवहन सेवा को संचालित करने में उपयोग होगा। यानी यह प्रोजेक्ट बहुउद्देशीय साबित होने वाला है। क्योंकि इसी प्लांट से शहर की वायु गुणवत्ता में भी बहुत हद तक सुधार होगा।
हर वर्ष होगी करोड़ो की आय
बायोमेथेनाइजेशन प्लांट की स्थापना के साथ पूर्व में स्थापित सूखे कचरे के निपटान के लिए 300 और 200 टन मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी प्लांट एक और प्लांट दो से नगर निगम को हर वर्ष 4.15 करोड़ रुपए की आय होगी। इस आय से इस देवगुराडिय़ा ट्रेंचिंग ग्राउंड के संचालन व संधारण कार्य मे व्यय होने वाली राशि की पूर्ति होगी।

Share this story