‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्वर्ण जयंती’ के विशेष आइकन पुरस्कार से प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत को सम्मानित किया जाएगा

द स्पेशल न्यूज़// संवाददाता// नयी दिल्ली // केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज नई दिल्ली में प्रेस वार्ता में बताया कि भारत सरकार ने प्रथम बार ‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्वर्ण जयंती के प्रतीक’ के रूप में एक विशेष पुरस्कार का गठन किया है और इस पुरस्कार को प्रख्यात फिल्म अभिनेता एस. रजनीकांत को प्रदान किया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज इसकी घोषणा की। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “पिछले कई दशकों के दौरान भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए मुझे यह घोषणा करने में अपार हर्ष का अनुभव हो रहा है कि भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2019 की स्वर्ण जयंती के आइकन का पुरस्कार फिल्म अभिनेता श्री श्री एस. रजनीकांत को प्रदान किया जा रहा है।”

‘भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की स्वर्ण जयंती’ के विशेष आइकन पुरस्कार से प्रख्यात अभिनेता रजनीकांत को सम्मानित किया जाएगा

Share this story