राष्ट्रपति ने नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किए

द स्पेशल न्यूज़ // दिल्ली ब्यूरो // आधी आबादी यानि नारी परिवार, समाज, देश की नीव है । राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज (8 मार्च, 2020) राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में आयोजित एक समारोह में नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान किये।

महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा गठित नारी शक्ति पुरस्कार राष्ट्रीय पुरस्कार हैं, जिन्हें प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को महिला सशक्तिकरण की दिशा में असाधारण योगदान और विशिष्ट कार्य को मान्यता देने के लिए प्रदान किया जाता है। इसके साथ-साथ यह उन महिला शक्ति को सम्मान और पहचान देने का भी प्रतीक है जिन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विशिष्ट भूमिका निभाई है।

Share this story