उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हरिद्वार में वेद विज्ञान महाकुंभ का शुभारम्भ किया

3

द स्पेशल न्यूज़// नयी दिल्ली ब्यूरो// उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तराखंड के दौरे में हरिद्वार जिले में स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिन के वेद, विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारत के वैदिक ज्ञान को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के महत्व पर जोर दिया।

 

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और वैश्विक स्थिरता में वैदिक ज्ञान बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उपराष्ट्रपति ने वेद और विज्ञान के बीच सामंजस्य मजबूत करने में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद, विज्ञान और संस्कृति महाकुंभ की भूमिका का उल्लेख किया।

 

Share this story