ईको टूरिज्म के कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इको टूरिज्म पर आयोजित एक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म विकास बोर्ड के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण भी किया।


इस संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 48 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए आये ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। 

Share this story