उज्जैन रेलवे स्टेशन से विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर तक की दूरी सिर्फ 5 मिनट में तय होगी

maha
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट करके जानकारी सब भक्तजन से शेयर की

द स्पेशल न्यूज़// इंदौर// मध्यप्रदेश में उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई के रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़ रुपए की लागत से बनने को मंजूरी दी है। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में ही तय हो जायेगी।

 

जुलाई 2023 से इस रोप-वे का निर्माण कार्य शुरु होगा। रोप- वे स्टेशन में लोगों के लिए फूड जोन, प्रतीक्षालय, शौचालय के साथ-साथ बस एवं कार पार्किंग की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीटर के माध्यम से दी। दो दिन पहले ही प्रधानमंत्री  ने महाकाल लोक कॉरिडोर का लोकार्पण किया था। इसी कड़ी में महाकाल मंदिर के विकास में एक ओर नई व्यवस्था लागू होने वाली है। 

 123

इस जानकारी से भक्तजन में काफी उत्साह देखा जा रहा है और इससे आने वाले समय में उनकी व उनके परिवार की उज्जैन यात्रा बहुत सुविधाजनक हो जाएगी।  

14


 

Share this story