तेलंगाना का मुक्ति संघर्ष और भाजपा के योगदान की प्रदर्शनी हैदराबाद में 

pm baithak

हैदराबाद में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। भाजपा की बैठक में एक फोटो प्रदर्शनी को भी प्रदर्शित किया गया है।  वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में राज्य की संस्कृति, हस्तशिल्प, तेलंगाना का मुक्ति संघर्ष और तेलंगाना को राज्य का दर्जा दिलाने में भाजपा के योगदान को प्रदर्शित किया गया है।

 

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि तेलंगाना राज्य बनाने में भाजपा के कार्यकर्ताओं का बलिदान महत्त्वपूर्ण है और इस प्रदर्शनी में भाजपा कार्यकर्ताओं के इस योगदान को भी उल्लेख है और ऐसे में सभी तक यह योगदान की जानकारी पहुंचना चाहिए । 

 

इस प्रदर्शनी में हैदराबाद के निजामों के अत्याचारों की दास्तान को भी प्रदर्शित किया गया। 

Share this story