भाजपा के शासनकाल में गुजरात में आई संपन्नता: अनुराग सिंह ठाकुर

anurag 1

द स्पेशल न्यूज़ //दिल्ली ब्यूरो// भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर गुजरात में पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जबरदस्त चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लगातार अनुराग सिंह ठाकुर कांग्रेस और आप पार्टी पर टीवा बयानबाजी भी कर रहे हैं। आज अहमदाबाद में अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता की और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

इस प्रेससवार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के बारें में गुजरात मॉडल की हमेशा चर्चा होती है। भाजपा नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के गुजरात विधानसभा 2022 संकल्प पत्र में बेटियों को मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराने का वादा किया है।
अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि गुजरात में भाजपा के शासनकाल में राज्य में संपन्नता आई है।

Share this story